थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव में एक किसान की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसका सीएचसी में उपचार कराया गया। मामले में उसने चार लोगों को नामजद किया है।
पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संदना इलाके के मिश्रापुर गांव निवासी रामप्रताप का कहना है कि गांव के दयाशंकर अपने खेत में गुरुवार को गन्ने की पाती जला रहा था।
जिससे पड़ोस में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ जलने लगे थे। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में उसने गांव के दयाशंकर, सोनू, मोनू व गोविंद को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।