फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से किया दुराचार, गंभीर

Sun, 12 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला के साथ रेप - फोटो : self
विज्ञापन
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दरिंदे ने लकड़ियां बीनने गई बालिका केे साथ दुराचार किया। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे चरवाहों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दुष्कर्म से बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदरपुर की एक बालिका (10) मां की मौत के बाद महमूदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर रह रही है। शनिवार को वह सिरौली माइनर के किनारे लकड़ियां बीन रही थी, इसी बीच एक दरिंदे ने बालिका को दबोच लिया और माइनर के करीब खींच ले गया। डरा-धमकाकर उसने बालिका से दुराचार किया।

उधर, बालिका की चीख सुनते ही थोड़ी दूरी पर मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। तब तक बालिका की हालत बिगड़ चुकी थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेथरा माधव निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, दलित एक्ट, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें