फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मार पकड़ी अवैध कटान

Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने रातों रात आम का बाग काट डाला। पुलिस ने दलबल के साथ छापा मारा लेकिन उससे पहले ही माफिया लकड़ी लेकर भाग चुके थे। पुलिस ने बाग स्वामी व ठेकेदार के खिलाफ अवैध कटान का मामला दर्ज किया है। वहीं सूचना वन विभाग को भी भेज दी है।
विज्ञापन


ग्राम बसंतापुर निवासी शोभाराम, राजकुमार व लालजी का आम का बाग गांव के बाहर है। बुधवार रात बगैर परमिट के लकड़ी माफिया ने यहां लगे कई पेड़ों को काट डाला। देर रात बाग में हलचल देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।

जब तक थानाध्यक्ष डीके सिंह मौके पर पहुंचते, लकड़ी माफिया 26 पेड़ों का कटान कर चुके थे। जब पुलिस पहुंची तो माफिया लकड़ी वाहनों पर लादकर वहां से निकल चुके थे। पुलिस टीम को महज पेड़ों की टहनियां व पत्ते ही बिखरे हुए मिले।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया ने बाग स्वामी शोभाराम, राजकुमार व लालजी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि इस मामले में अवैध कटान का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना वन विभाग को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें