फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों व बैंक कर्मियों में हुई धक्का-मुक्की

Tue, 07 Feb 2017 11:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई शाखा में मंगलवार की सुबह से लाइन में लगे लोग कैश न मिलने से आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मियों से धक्का-मुक्की कर बैंक का शटर बंद कर दिया। इस दौरान एक ग्रामीण बुरी तरह चोटिल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि सांडा स्थित एसबीआई शाखा में मंगलवार को सुबह से ही कैश लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। कई घंटों के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिला। इससे लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मियों से विवाद शुरू कर दिया।

बातचीत बढ़ने पर आक्रोशित लोगों ने बैंक कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और बैंक का शटर भी बंद कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान वहां मौजूद क्षेत्र के कुचलैया गांव निवासी श्यामू चोटिल हो गया। इस पर बैंक के शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद लोग मानें। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें