फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम को जहरखुरानों ने लूटा

Sun, 28 Aug 2016 11:05 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले से रोडवेज बस में सवार होकर सीतापुर आ रहे प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया। बस के चालक व परिचालक मुनीम को बेहोशी की हालत में ही बस स्टाप पर उतार कर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहरखुरान कितना रुपया लूट ले गए हैं, इसका पता नहीं चल सका है। परिवार के सदस्य उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।मछरेहटा के ग्राम मुसौली निवासी प्रमोद त्रिवेदी (35) मलुही गांव के निकट केवलराम अग्रवाल की प्लाईवुड फैक्ट्री में मुनीम है।

शनिवार को वह माल का बकाया लेने आजमगढ़ के व्यापारियों के पास गया था। भुगतान लेने के बाद वह रोडवेज बस से वापस सीतापुर के लिए चल दिया। बस में सफर के दौरान ही जहरखुरानों ने प्रमोद से नजदीकियां बढ़ाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसकी वजह से कुछ देर बाद वह बस में ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


उसके बेसुध होते ही जहरखुरान मुनीम के पास मौजूद नकदी लूटकर बस से उतर गए। इधर, बस जब सीतापुर पहुंची, तो चालक व परिचालक की नजर सीट पर बेहोश पड़े मुनीम पर पड़ी। चालक-परिचालक ने मानवता को दरकिनार कर मुनीम को वहीं उतार दिया और चलते बने।

इसी बीच पुलिस जवानों ने सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। तलाशी की दौरान उसकी पहचान कर परिवार को खबर दी। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जहरखुरान कितनी रकम लूट ले गए हैं। इसका पता मुनीम के होश में आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि वारदात के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें