फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बदमाशों ने विवाहिता के बाले नोचे

Sun, 15 Nov 2015 10:42 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पति संग मायके से ससुराल जा रही एक नवविवाहिता को दिनदहाड़े हाइवे पर रोक कर बाइक सवार बदमाशों ने कान से सोने के बाले नोच लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता पति से कोतवाली सिधौली पहुंची। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मिश्रिख कोतवाली इलाके के सरसिंह निवासी सरिता मिश्रा अपने पति दीपू मिश्रा के साथ बाइक से अपने मायके लखनऊ के बख्शी का तालाब गई थी। वहां से रविवार की दोपहर पति संग वापस घर आ रही थी। इसी बीच जब वह सिधौली कोतवाली इलाके में सिधौली व मनवा के बीच नेशनल हाइवे पर पहुंची। तभी बाइक सवार दो बदमाश आ धमके।

बदमाशों ने सरिता के पति की बाइक के आगे अपनी मोटर साइकिल लगा कर रोक लिया। जिसके बाद सरिता के कानों से बाले नोच लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित दंपती सिधौली कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस को सूचना दी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इंस्पेक्टर रवींद्र राय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें