फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में संघर्ष, 13 लोग घायल

Sun, 15 Nov 2015 10:41 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर आए दिन मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार कोतवाली के जैनपुर गांव में बीडीसी का चुनाव जीते और हारे पक्ष के बीच सुबह जमकर लाठी-डंडा और ईंट चला, जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हुए है।

गंभीरावस्था में दो को जिला अस्पताल भेजा गया है। जैनपुर में बीडीसी चुनाव संपन्न होने के बाद से ही आए दिन छोटी-छोटी बातों पर परशुराम यादव और संजय यादव के परिवारीजनों में विवाद होता रहा है। बीडीसी का चुनाव संजय पक्ष जीता है।
विज्ञापन


रविवार  सुबह पुवाल को रखने की मामूली बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई  है, जिसमें एक पक्ष से राकेश (36), मिथिलेश (33), कमलेश (38), राजीव (25),  संजय (22), आकाश (17) व गीता (48) को चोट आई है।

जबकि दूसरे पक्ष से  परशुराम यादव (55), दिनेश (22), अवतारा देवी (25) रामवती (38),  मंजू (32) व  बृजेश यादव (15) घायल हुए हैं। गम्भीरवस्था में राजीव व आकाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों  से एनसीआर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से पैरवी कर्ताओं की सुबह से ही भीड़ दिखी। पुलिस का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धराएं बढ़ाई जाएंगी। घायलों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें