फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक को दबोचा

Sun, 02 Apr 2017 11:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसवां  कोतवाली इलाके में पुलिस ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करता था। वह स्वयं परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म में शामिल हुआ है। पुलिस ने आरोपी को एक ग्रामीण की शिकायत पर पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के अखलौर निवासी सुभाष पुत्र नैन सिंह काफी अरसे से लोगों को ईसाई धर्म परिवर्तन करवाता था। रविवार को बिसवां के सत्तिनपुरवा मजरा बिसवां देहात निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र जंगबहादुर ने बताया कि सुभाष ने उसे ग्राम ईदगाह पुरवा के पास धर्म परिवर्तन के लिए निमंत्रण दिया था।

जिस पर राजेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और धर्म परिवर्तन करने के बजाय पुलिस को सूचना दे दी। वहीं धर्म परिवर्तन की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी सुभाष को दबोच लिया, लेकिन उसके दो अन्य साथी भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने कई साल पहले परिवार सहित हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया है। अब वह अपने धर्म का प्रचार करता है। उसका कहना है कि वह अपने धर्म के बारे में लोगों को बताता और समझाता है। जो लोग उसकी बातों से प्रभावित होते हैं, वह धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन जाते हैं।

अपने धर्म में शामिल करने के लिए वह किसी पर कोई दबाव नहीं बनाता। उधर, शिकायत कर्ता राजेंद्र का दावा है कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद उसने पुलिस बुला ली। पुलिस का कहना है कि राजेंद्र की तहरीर पर आरोपी सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें