फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से टकराई बाइक, एक की मौत

Sun, 09 Oct 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेउसा इलाके में कोठार भट्ठे व किवानी नदी के बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।  
विज्ञापन


रेवनिया गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र दाताराम रविवार शाम गेहूं पिसा कर साइकिल से घर जा रहा था। जब वह रेउसा इलाके में कोठार भट्ठे व किवानी नदी के बीच पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक  गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जख्मी एक युवकों की पहचान रेउसा के भैसहा गांव निवासी प्रताप पुत्र श्रीगोपाल व रामपुर मथुरा इलाके के अकसोफिया गांव निवासी सुनील मिश्रा (20) पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई है। दोनों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें