फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर ऑक्सीजन नवजात को कर दिया रेफर 

Sat, 14 May 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टरों की लापरवाही ने फिर एक नवजात की जान ले ली। प्रसव के बाद नवजात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर डॉक्टरों ने बगैर ऑक्सीजन लगाए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफरल स्लिप भी नहीं दी। वहीं जिला अस्पताल में भी मासूम को भर्ती नहीं किया जा सका। नतीजतन कुछ ही घंटे में मासूम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र का है।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के मेंहदी पुरवा निवासी हरिनाम की पत्नी कांति देवी को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। जिसकी वजह से परिवार उसे एंबुलेंस से लेकर परसेंडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमित सिंह ने प्रसव पीड़िता को देखना भी मुनासिब नहीं समझा।

स्टाफ नर्स ने प्रसव कराया तो कांति देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस पर वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिवार एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसे यहां भर्ती नहीं किया गया। परिवार का आरोप है कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने रेफरल स्लिप मांगी।
विज्ञापन


स्लिप परसेंडी अस्पताल से दी ही नहीं गई थी, जिसकी वजह से जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती ही नहीं किया। नतीजतन बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिल सकी और उसने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार के सदस्य परसेंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और यहां पर जमकर हंगामा काटा। परिवार का आरोप था कि यहां का स्टाफ पहले से ही लापरवाही बरत रहा था।

बच्चे को यहां भी ऑक्सीजन नहीं दी गई, वहीं यहां पर तैनात चिकित्सक ने न तो जच्चा को देखा और न बच्चे। वहीं बगैर रेफर स्लिप दिए ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परसेंडी अस्पताल में तैनात चिकित्सक अमित सिंह इस संबंध में कुछ भी बोलने से बचते रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें