फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सीने में घोंपा भाला, मौत

Fri, 21 Aug 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर) (ब्यूरो)। मोबाइल चोरी के विवाद के बाद एक युवक की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वारदात नरसिंहपुर गांव की है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर गांव निवासी रामू (28) पुत्र शत्रोहन का गुरुवार रात मोबाइल चोरी हो गया था। शुक्रवार सुबह उसे किसी से पता चला कि मोबाइल गांव के ही जगदीश के परिवार में किसी के पास है।

इस पर वह दोपहर को जगदीश के यहां मोबाइल लेने पहुंच गया। यहां बातचीत के दौरान जगदीश, विनोद व प्रकाश आदि से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर जगदीश आदि ने उस पर हमला कर दिया। रामू के परिवारीजनों के मुताबिक जगदीश आदि ने रामू की पिटाई करने के साथ ही उसके सीने में भाला घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। जिसके बाद रामू को कमलापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

इस बीच थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर जगदीश व प्रकाश को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मृतक रामू का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कमलापुर एसओ अजय प्रकाश का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जगदीश व प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने से मृतक के परिवारीजन नाराज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें