फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या में मां गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा क्षेेत्र में खालेपुरवा निवासी रोशन (13) पुत्र जगदीश मौर्य चार दिन पूर्व स्कूल जाने के बाद से लापता हो गया था। शनिवार को उसका शव हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में बरौली बाजार बक्कस खेड़ा नहर पुलिया में मिला।
विज्ञापन


रोशन की मां रामदेवी ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। एसओ जगदीश यादव के मुताबिक रामदेवी के घर उसका रिश्तेदार अमरीश निवासी हरदोई ढाई वर्ष से रह रहा था।

रोशन ने रामदेवी व अमरीश को कुछ दिन पूर्व आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। रामदेवी ने तीन माह पूर्व बेटी की शादी अमरीश से कर दी थी। अमरीश को 10 बीघा खेत लालच देकर रमादेवी ने बेटे की हत्या योजना बनाई।
विज्ञापन


20 अगस्त को रोशन को बघौली बाजार ले जाकर अमरीश ने नहर के नीचे धकेल दिया। नहर में डुबने से उसकी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें