सदरपुर थाना क्षेत्र के खाफा कलां गांव में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। भाई ने उसकी पत्नी व उसके दोस्त पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खाफा कलां गांव निवासी रामाधार (45) का शव शनिवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। भाई खगेश्वर प्रसाद ने मृतक की पत्नी व पड़ोस के गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। भाई के मुताबिक पड़ोस गांव का व्यक्ति अक्सर रामाधार के घर आ जाता था। वारदात वाली रात को भी वह यहीं देखा गया था।
उसके मुताबिक रामाधार की पत्नी व पड़ोस के गांव के व्यक्ति के बीच नजदीकी संबंध थे। इसी बीच शनिवार सुबह अचानक उसकी पत्नी चिल्लाने लगी। लोग उसके घर पहुंचे तो रामधार मृत हालात में चारपाई पर पड़ा था। लोगों ने उसके शरीर पर जख्म के निशान भी देखे गए। एसओ राजकुमार सरोज का कहना है कि ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हुई है।
उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। किसी को नामजद नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।