महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अनुबंधित बस की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शुक्रवार सुबह एक टाटा मैजिक यात्रियों को लेकर लखनऊ से महमूदाबाद जा रही थी।
पैतेपुर के निकट रोडवेज की अनुबंधित बस ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे मैजिक में सवार बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फैयाज पुरवा निवासी राजू कश्यप, शनी, मनोज व महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उनेरा निवासी नबी अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को वाहन से निकालकर सरकारी एंबुलेंस से महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने नबी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।