फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से दो लाख का माल लूटा

Thu, 25 May 2017 11:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
Looted
विज्ञापन
कमलापुर इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक सर्राफ को डंडा मार कर गिरा दिया और उसे जख्मी कर 15 हजार की नकदी व जेवर सहित दो लाख का माल लूट लिया। वारदात उस समय हुई जब वह बाइक से लखनऊ से वापस बिसवां जा रहा था। लूट का शिकार व्यापारी दुकानों पर जेवरात की सप्लाई का काम करता है। उसे गुरुवार भोर होश आया। जिसके बाद उसने पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


बिसवां के रायगंज निवासी वीर विचित्र सिंह सर्राफ है। वह दुकानों पर जेवरात सप्लाई का काम करता है। बुधवार देर रात वह बाइक पर सवार होकर लखनऊ से अपने घर जा रहा था। इस बीच जब वह कमलापुर क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर भरथापुर गांव के पास पहुंचा, तभी उसे चलती बाइक पर बदमाशों ने डंडा मार दिया, जिससे वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गया।

उसके बेहोश होने पर बदमाश 15 हजार की नकदी, जेवरात समेत लगभग दो लाख का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। डंडा लगने से बेहोश हुए वीर विचित्र सिंह को गुरुवार भोर होश आया।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने ग्रामीणों से मोबाइल लेकर अपने घरवालों को सूचना दी। खबर पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ सूर्य प्रकाश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें