रेउसा थाना पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र के पांच गांवों में छापा मार चार स्थानों पर अवैध रूप से चल रहीं शराब भट्ठियां पकड़ीं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर 205 लीटर अवैध शराब बरामद की है। वहीं पुलिस ने एक जिला बदर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष डीके सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात क्षेत्र के जालिमपुर बंभिया, जाफरपुर, सेवता, रमुआपुर कालिका बख्श में छापा मारा। इन गांवों में पुलिस ने सतीश, राम नारायन, रमेश व प्रकाश को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया है। मौके पर शराब बनाने केे उपकरण व 205 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
बताया जा रहा है कि 1000 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है। पुलिस टीम ने बसंतापुर में शिवकुमार के घर छापा मारा। यहां पर पुलिस को शिवकुमार घर पर ही आराम करता मिला।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवकुमार जिला बदर अपराधी है, लेकिन वह घर पर ही मौजूद था। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के साथ पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।