फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों और घर से पार किया 12 लाख का माल

Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के घाघूपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के तीन स्थानों पर चोरों ने गुरुवार रात दुकान व घरों का ताला तोड़कर लगभग 12 लाख का माल पार कर दिया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के घाघूपुर में जहां घर से चोरों ने नगदी व जेवरात समेत छह लाख का माल पार कर दिया, वहीं इसी थाना क्षेत्र के जाफरगंज में दो दुकानों का ताला तोड़ चोर लगभग पांच लाख का सामान ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के मरहरा गांव में नकब लगाकर चोरों ने एक घर से लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया। तीनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के घाघूपुर निवासी गौरीशंकर मिश्र का परिवार प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी भोजन करने के बाद सो गया। रात में चोर घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

इसके बाद सबी कमरों को खंगाल  डाला। शुक्रवार सुबह परिवारीजन उठे तो देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला है। कमरों के सामान भी बिखरे पड़े हैं। उनकी चीख-पुकार सुन ग्रामीण भी जुट गए। इसकी सूचना अकबरपुर पुलिस को भी दी गई।  ग्रामीणों ने खोजबीन की तो घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षतिग्रस्त बाक्स व सूटकेेस आदि बरामद हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने अकबरपुर पुलिस को दी तहरीर के जरिये बताया है कि चोरों ने करीब छह लाख के जेवर समेत 60 हजार की नकदी पार कर दी। कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

 उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के मरहरा गांव निवासी बीरबल पुत्र रामदेव गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह घर के बाहरी भाग में परिवार के साथ सो गए। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्यों ने देखा कि चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने 46 हजार की नगदी के साथ लगभग एक लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ परमानंद राम ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें