फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति को कोटेदार ने पीटा

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र में कोटेदार पहले प्रधान पति को पीटा। उसके बाद जान से मारने के लिए प्रधान पति को छुरा लेकर दौड़ाया। प्रधान पति का कसूर बस इतना था, कि वह ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार को समझाने पहुंचा था। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीराबाद कस्बे में मोहम्मद सलमान के पास सरकारी राशन की दुकान है। प्रदेश शासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 10 अप्रैल को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र गृहणियों को नये राशन कार्डों पर  स्लिप के माध्यम से राशन वितरण किया जाना था।

कोटे पर पहुंचने वाली महिलाओं की स्लिपों पर कोटेदार जबरन वितरण दर्ज करने लगा। जबकि राशन दे ही नही रहा था। इस बात की शिकायत महिलाओं ने प्रधान शमां परवीन से की। जिसके बाद प्रधान पति मोहम्मद असलम अंसारी कोटेदार के पास पहुंचे और राशन बांटने के बाद वितरण चढ़ाने को कहा। इस पर कोटेदार ने प्रधान पति पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


पिटाई के दौरान ही कोटेदार घर से छुरा निकाल लाया। छुरा देखते ही प्रधान पति ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान कोटेदार ने कस्बे में सरेआम काफी दूर तक छुरा लेकर प्रधान पति को दौड़ाया। प्रधान पति ने इस संबंध में कोटेदार मोहम्मद सलमान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें