फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से 20 हजार का माल लूटा

Tue, 06 Oct 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सर्राफ को रूढ़ा भवनाथपुर गांव के निकट बदमाशों ने असलहा दिखाकर रोक लिया और उसके पास से सोने की चेन, जेवरात, मोबाइल, नकदी समेत करीब 20 हजार का माल लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर के ठठेरी टोला निवासी सुधीर रस्तोगी की अकबरपुर में आभूषणों की दुकान है।

मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। रुढ़ा भवनाथपुर गांव के निकट पुलिया के पास खड़े दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया।

इसके बाद बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन, मोबाइल छीन लिया। साथ ही चार हजार की नकदी व झोले में रखे जेवरात समेत करीब बीस हजार का माल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें