कैंट थाना क्षेत्र से एक ट्रक गायब हो गया। यह ट्रक संतकबीरनगर जिले का था। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित वाहन मालिक ने चालक व खलासी पर केस दर्ज कराया है।
ट्रक मालिक जयराम निषाद निवासी भिटकिनी थाना महुली संतकबीरनगर का कहना है कि दो दिन पूर्व ट्रक चालक मारकण्डेय निवासी गघसरा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर खलासी के साथ ट्रक लेकर माल गिराने फैजाबाद शहर आया था, मगर फिर लौटा नहीं।
खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर कैंट पुलिस को दी गई है।
मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि वाहन मालिक की शिकायत पर चालक मारकण्डेय व खलासी के खिलाफ ट्रक गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।