फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार

Sat, 08 Apr 2017 11:52 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कुतुबनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को चार दिनों तक बंधक बनाकर गांव के ही युवक ने रेप किया। इसके बाद किशोरी को उसकी ननिहाल में छोड़कर आरोपी युवक भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने व दलित एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी (14) सोमवार शाम नित्यक्रिया के लिए खेत गई थी। इसी बीच गांव के छोटू सिंह ने उसे दबोच लिया और एक कोठरी में ले जाकर बंद कर दिया। वहां युवक किशोरी को डरा धमकाकर रेप करता रहा। शुक्रवार को युवक किशोरी को उसके ननिहाल मिश्रिख में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता घर पहुंची और उसने परिवार को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने पिसावां थाने में पहुंचकर गांव के छोटू सिंह के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि इस संबंध में छोटू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें