फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से दरोगा घायल

Sat, 14 Jan 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


मानपुर में तैनात दरोगा अंगनूराम शनिवार को सिधौली से मानपुर जा रहे थे। जब वह कमलापुर इलाके में कान्हमऊ के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दरोगा को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें