फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को पीटकर पांच हजार लूटे

Sat, 14 Jan 2017 10:05 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल दीपू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की सुबह फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गांव दुल्हाराय का पुर्वा के निकट बदमाशों ने रस्सी डालकर बाइक सवार व्यापारी को नीचे गिरा लिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी को पकड़कर पीट दिया। व्यापारी को गंभीर घायल कर बदमाश जेब में पड़े पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। व्यापारी किसी तरह बाइक से दिबियापुर पहुंचा। यहां सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला गोविंदगंज निवासी दीपू सैनी पुत्र जगदीश सैनी कस्बे में फूल बिक्री की थोक की दुकान किए हैं। यह रोज की तरह सुबह तीन बजे अपने साथी सुभाष राठौर के साथ बाइक से दिबियापुर से कानपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। फफूंद -दिबियापुर मार्ग पर दुल्हाराय का पुर्वा गांव के पास बदमाशों ने लाठी में बंधे कटीले तार को सड़क पर फेंका। इसके बाद रस्सी डालकर बाइक को गिरा लिया। बदमाशों ने दोनों लोगों की धारदार हथियार से पिटाई शुरू कर दी। इनसे पांच हजार रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग गए। दीपू अपने साथी सुभाष के साथ बाइक से सीएचसी दिबियापुर पहुंचे। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें