फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बस चालक ने किया हंगामा

Fri, 23 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
खैराबाद रेलवे स्टेशन के निकट मदीना होटल के पास गुरुवार शाम रोडवेज बस चालक ने नशे में धुत होकर बस बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि परिवहन निगम के अफसरों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


परिवहन निगम की गोला डिपो की एक बस के चालक ने गुरुवार को खैराबाद में स्टेशन रोड पर मदीना होटल के करीब सड़क पर बस खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। लोगों के टोकने पर नशे में धुत चालक बस को इधर-उधर दौड़ाने लगा। अनहोनी से बचने के लिए लोग भागने लगे। इससे दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने अनहोनी को बचाने के लिए बस की चाभी निकाल ली और पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। हालांकि तब तक चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। एसओ मनोज यादव का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें