फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार की मौत

Tue, 08 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी कराने गए एक चौकीदार की सोमवार देर शाम हालत बिगड़ने के बाद जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। घटना से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हरगांव इलाके के नौनेरी गांव निवासी रामजीवन (55) थाने का चौकीदार है।

रामजीवन की सकरन ब्लॉक के कल्ली प्राथमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार देर शाम वह चुनाव कराने के बाद पोलिंग पार्टी संग वापस जिला मुख्यालय आ रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चौकीदार की मौत को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें