फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में किशोरी से रेप

Tue, 08 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप करने वाले की उम्र भी लगभग 14 साल की
विज्ञापन


दोनों पक्ष एक बिरादरी के, पहले हुए सुलह के प्रयास
 

एक दिसंबर की रात किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही एक किशोर ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और पास ही एक खंडहर में खींच ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंच कर घटना के बारे में बताया। उधर दूसरे पक्ष तक भी बात पहुंच गई। दोनो पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। इसके चलते कई दिनों तक सुलह समझौते की बात चलती रही। पर बात नहीं बनी। किशोरी के पिता नहीं है। मां और दादी ही घर देखती हैं। सोमवार की रात दादी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार को पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में किशोरी का प्राइमरी मेडिकल कराया। प्रथम दृष्टया जोर जबरदस्ती की पुष्टि न होने पर उसकी स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेज दी गई है। एसओ फैजगंज बेहटा, एके सिंह तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सच्च़ाई विवेचना के बाद ही सामने आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें