फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए दोस्त का गला घोंटा

Wed, 20 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खैराबाद करीब दो माह पूर्व नाले में मिले युवक के शव के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मोबाइल के लालच में युवक का कत्ल उसके ही जिगरी दोस्त ने किया था। पुलिस ने हत्या आरोपी युवक को दबोच कर उसके पास से मृतक युवक का मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया। आरोपी ने मोबाइल के लिए दोस्त की हत्या करने की बात भी कबूली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खैराबाद के रहीमाबाद नरही चकरोड के पास नाले में 13 मई को एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी    नहीं मिली। उधर, कस्बे के तुर्कपट्टी निवासी मो. हनीफ का बेटा मो. जुनैद (18) भी 9 मई को अचानक लापता हो गया था।

उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर पिता ने 19 मई को गुमशुदगी लिखाई। उधर, गुमशुदगी लिखने के बाद पुलिस ने नाले में मिली एक लाश के बारे में हनीफ को जानकारी दी। इस पर हनीफ घटनास्थल पहुंचा। पुलिस ने वहां मिले टूटे पड़े चश्मे के फ्रेम व बरामद कपड़े दिखाए।
विज्ञापन


कपड़े व चश्मे का फ्रेम देखकर हनीफ ने 16 जुलाई को मृतक की पहचान अपने बेटे जुनैद के रूप में की। इसके बाद उसने मामले में अपहरण का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इधर, पुलिस ने जुनैद के दोस्तों के बारे में पता किया।

शक के आधार पर पुलिस ने करनपुर निवासी मो. गुफरान (22) के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया। इस पर बुधवार को पुलिस ने गुफरान  को कस्बे में डीजे चौराहे से गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसी के घर के पास जमीन में दबाया गया जुनैद का मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी ने   बताया है कि मृतक जुनैद उसका गहरा दोस्त था। उसके महंगे मोबाइल पर उसकी नजर थी।

मोबाइल हथियाने के लिए बहाने से उसे पहले रहीमाबाद के पास बुलाया। इसके बाद बात करते हुए उसे नाले के पास ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक जुुनैद व उसके पिता बुनकर हैं। एसओ मनोज यादव ने बताया कि आरोपी के बयान दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें