फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से उतारे गए झंडे, काटा चालान

Fri, 06 Jan 2017 11:06 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नीली बत्ती उतरवाते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही ऐसा लगा मानो पुलिस का इकबाल फिर लौट आया हो। शुक्रवार को मंत्री व विधायकों के साथ कई रसूखदार नेताओं की गाड़ियों को रोककर चेकिंग की गई। नियमों के विपरीत गाड़ियों में लगे झंडे बैनर उतारे गए और उनका चालान भी काटा गया। डीएम व एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने डीएम की मौजूदगी में कमलापुर थाने के सामने हाईवे पर सपा नेता व पूर्वमंत्री यशपाल चौधरी की एसयूवी से पार्टी का झंडा उतरवा दिया। विधायक रामपाल यादव की गाड़ी से सपा का झंडा उतारकर चालान काटा गया। इसके अलावा पुलिस ने अनाधिकृत रूप से नीली बत्ती लगाकर गाड़ी चला रहे लोगों का चालान काटते हुए बत्ती उतराई।

डीएम ने पहले शहर के बहुगुणा चौराहे के पास हाइवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलवाया। इसके बाद कमलापुर हाईवे पर पहुंच कर अभियान का जायजा लिया। यहां पुलिस ने पांच नीली बत्तियां भी उतरवा दीं।
विज्ञापन


पुलिस ने लखीमपुर के जिला गन्ना विकास अधिकारी, खुद को रिटायर्ड एसडीएम बताने वाले शैलेंद्र सिंह व आरटीओ बताने वाले श्वेतांश तिवारी की गाड़ी से नीली बत्ती उतरवाई। ट्रैफिक उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 वाहनों का चालान किया गया। रामकोट पुलिस ने 20 वाहनों का चालान किया गया और जुर्माना वसूला। इसके अलावा पूरे जिले में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें