तंबौर कस्बा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही लपटों ने वहां पर रखी प्लाईवुड को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से लपटों पर काबू पाया। घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गई। सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
तंबौर इलाके के बिसवां खुर्द गांव में अनुपम वर्मा की प्लाईवुड फैक्ट्री है। शुक्रवार दोपहर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते देख फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें बेकाबू हो गईं।
देखते ही देखते आग काफी हिस्से में फैल गई। साथ ही फैक्ट्री में रखी प्लाईवुड भी चपेट में आ गई। इस पर फौरन दमकल टीम को सूचना दी गई। खबर पाकर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद दमकल टीम आग पर काबू पाया। घटना को लेकर फैक्ट्री मालिक अनुपम वर्मा का कहना है कि हादसे में काफी नुकसान हो गया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।