गांव में मंगलवार को बारात आई थी। द्वारचार के बाद दावत के समय घराती-बरातियों में झगड़ा हो गया। दूल्हा बारात लेकर भाग गया। शादी नहीं हुई तो पुलिस को बताया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दी है।
विज्ञापन
मानपुर इलाके के एक गांव से कमलापुर इलाके के एक गांव में मंगलवार रात बारात आई थी। बारात में द्वारचार के बाद बाराती खाने पर गए। वहां किसी बात को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट होने लगी।
बात बढ़ती देख कर दूल्हा सहित बाराती भाग निकले। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों में सुलह करा कर पुलिस ने शादी के लिए तैयार कर दिया।