फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की बैटरी चुराते चोरो को रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। मंगलवार की रात करीब एक बजे चोरों ने पुलिस चौकी से बीस मीटर दूर खड़ी एक कार के शीशे तोड़कर उसमें से म्यूजिक सिस्टम व बैटरी चोरी कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक डीसीएम की बैटरी भी चोरी कर ली। इस दौरान आहट होने पर दुकानों की सुरक्षा में तैनात चौकीदार यूसुफ ने उन्हें टोका तो वह भाग निकले। चौकीदार के शोर मचाने पर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से दोनों गाड़ियों से चुराया गया सामान भी बरामद हो गया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मोमीन व बिंटू निवासी गांव ठांठ जट बताया है। चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों से ताजपुर व आसपास हुई अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें