फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर पिता व भाई को पीटा

Wed, 11 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लड़की लापता - फोटो : demo pics
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग की रखवाली कर रहीं दो किशोरियों से गांव के ही युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव में पिता व भाई आगे आए, तो युवकों व उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से पिता व भाई को भी जमकर पीटा। इससे दोनों घायल हो गए।  
विज्ञापन


एक गांव निवासी दो किशोरी बहनें गांव के बाहर स्थित आम के बाग में रखवाली कर रही थीं। इसी बीच गांव के वीरेंद्र अपने भाई कन्नी के साथ आम के बाग में पहुंच गया। किशोरियों को अकेला पाते ही उनकी नीयत खराब हो गई और दोनों आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया, तो दोनों ने पिटाई शुरू कर दी।

युवकों के परिवार के सदस्य भी लाठी व धारदार हथियारों के साथ बाग में पहुंच गए और किशोरी के पिता व भाई पर लाठी व धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया लेकिन तब तक किशोरियों के पिता व भाई घायल हो चुके थे।
विज्ञापन

  पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराने के लिए गांव के ही वीरेंद्र, कन्नी आदि के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें