फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला थानाक्षेत्र के फरना गांव के एक शादी समारोह में शामिल होकर रुपये और मोबाइल चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक बाइक, तीन मोबाइल सहित कई सामान बरामद हुए। तीनों व्यक्ति गोरखपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि फरना गांव में 20 अप्रैल 2016 को शादी समारोह के दौरान नकदी और मोबाइल समेत कई कीमती सामान चोरी हुए थे। इस सिलसिले में रामकोला थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

स्वॉट प्रभारी सौदागर राय, रामकोला के एसओ अनिल सिंह के प्रयास से मंगलवार की शाम तीन युवकों को रगड़गंज पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों एक ही बाइक से मथौली बाजार से रामकोला की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर इन तीनों ने फरना में शादी समारोह के दौरान शामिल होकर चोरी करने की बात कबूली। इनमें दिलीप यादव, विजय यादव और शैलेश यादव निवासी फैलहां थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं।

तीनों ने बताया कि चोरी के रुपये से नई बाइक खरीदी थी, जिससे वे आ रहे थे। सूचना मिलने पर वादी दिलीप पहुंचकर उन्हें पहचाना। तीनाें के पास टैबलेट, हैंडीकैम कैमरा और एक लैपटॉप भी बरामद हुआ। पुलिस टीम में जंगशेर शाही, रामभरोसे, अमित सिंह, रणजीत, अतीश, संतोष, चंद्रभान वर्मा, विनोद, रामस्वरूप, हिटलर खान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें