फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से मांगी 15 लाख रंगदारी, दबोचा गया

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
police
विज्ञापन
शहर के एक चिकित्सक डॉ. यशवंत सिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी युवक को मंगलवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। उसे पुलिस ने डॉक्टर के घर के सामने से ही पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. यशवंत सिंह शहर के प्रेम नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक मंगलवार को उनके घर दो युवक आए। उनमेें से एक युवक कहने लगा कि आठ वर्ष पहले डॉक्टर ने कान का इलाज किया था। जिसके बाद उसके सिर में हमेशा दर्द बना रहता है।

इस वजह से वह परेशान रहता है। डॉक्टर कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही युवक ने डॉक्टर से कहा कि यदि वह उसे 15 लाख रुपये दे, दे तो वह परेशान नहीं करेगा। यदि पैसे नहीं दिए, तो वह हंगामा खड़ा कर देगा। उसने अखबार व टीवी चैनलों के माध्यम से डॉ. को बदनाम करने की भी बात कही।
विज्ञापन


इस बीच डॉक्टर ने युवक को बातों में उलझाए रखते हुए पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में क्राइम ब्रांच प्रभारी हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ डॉक्टर के आवास पर पहुंच गए। आरोपी युवक घर के बाहर ही मिल गया। जिसको क्राइम ब्रांच टीम ने दबोच लिया।

डॉ. यशवंत सिंह ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही उन्होंने युवक द्वारा रंगदारी मांगने संबंधी एक रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। जिसे पुलिस पुख्ता सबूत मान रही है।

प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले युवक की पहचान कमलापुर थाना कस्बा पावर हाउस रोड निवासी इम्तियाज के रूप में हुई है। डॉक्टर की तहरीर पर युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें