फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद हड़पने को कराई बुजुर्ग दंपती व दत्तक पुत्र की हत्या

Thu, 14 Jul 2016 11:27 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
हरगांव क्षेत्र से करीब 13 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए बुजुर्ग दंपती और उनके दत्तक पुत्र की उनके अपनों ने ही हत्या कर दी। करीब एक करोड़ की जायदाद हड़पने के लिए इन लोगों की भाई-भतीजों और किराए के हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


जुल्मियों की जुर्रत यह, कि लाशों को रात 12 से तीन बजे तक बारी-बारी बोरी में भर बाइक से शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने कत्ल की वारदात कबूलवा कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।  

हरगांव इलाके के नान्हूपुरवा मजरा विष्णुपुर निवासी साठ वर्षीय रामविलास उर्फ रामदयाल, पचपन वर्षीय उसकी पत्नी रामरानी व बारह वर्षीय दत्तक पुत्र सुजीत कुमार संदिग्ध हालात में दो जुलाई को गांव से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


जब इनके लापता होने की बात गांव में फैली तो रामविलास के भाई शंकर दयाल ने लोगों को बताया कि उसका भाई परिवार सहित कुशीनगर जिले के सुखपुरा गांव अपनी ससुराल चला गया है। लेकिन ग्रामीणों को इसकी बात पर एतबार नहीं हुआ तो लोगों ने रामविलास की ससुराल से जानकारी कराई तो पता चला कि यह लोग कुशीनगर गए ही नहीं हैं।

जिससे ग्रामीणों को अनहोनी को लेकर संदेह और गहरा गया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव व एएसपी मनोज सोनकर ने बताया कि सुधीर कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की गई। इस पर रामविलास के भतीजों राजकरन व अनमोलक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में इन लोगों ने वारदात अंजाम देने की बात कबूली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जायदाद के लिए रामविलास व उसकी पत्नी तथा दत्तक पुत्र की घर में ही हत्या कर दी और बाद में बारी-बारी से तीनों की लाशें दो जुलाई की रात को बाइकों से शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया।

आरोपियों ने बताया कि मामले में खीरी के फरधान क्षेत्र अटकोहना निवासी रोहित, हरगांव के पोखरा निवासी दीपू नाई उर्फ विजय, खीरी के मरखापुर निवासी सुनील नाई को ठेके पर हत्या कराने के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने इनमें से रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि शेष बचे आरोपियों राजकुमार, राजेश, पिंकी, रेखा, दीपू व सुनील की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस हरगांव, लहरपुर, बिसवां, तालगांव, महमूदाबाद आदि को एसपी ने नहर में मिलने वाले शवों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बाढ़ राहत के लिए आई पीएसी टीम को भी लाशें ढुंढवाने के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें