फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया था बारात में शामिल होने, पहुंच गया हवालात

Thu, 14 Jul 2016 11:27 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारात में आए एक युवक ने नशे में जमकर हंगामा किया। हाथ में रायफल लेकर वह छतरी चौराहा पहुंच गया। वहां हुड़दंग शुरू कर दिया। राहगीरों से भिड़ने की कोशिश की। सीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। हाइवे पर देर रात घटना को लेकर हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

बुधवार रात शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र के गांव सपौरा निवासी रामऔतार आया था। पुलिस के अनुसार बारात से अलग हटकर वह लाइसेंसी रायफल लेकर छतरी चौराहा पहुंच गया और नशे में धुत होकर हंगामा शुरू कर दिया। हाइवे पर खड़े होकर वह लोगों से भिड़ने की कोशिश करने लगा। हाथ में रायफल होने के कारण लोग डरे सहमे रहे। इस बीच सीओ सिटी निर्मल विष्ट धर से गुजरे। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर कुछ ही देर में सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान भी पहुुंच गए। 
पुलिस ने हंगामा कर रहे युवक का रात में ही मेडिकल कराया। उसमें एलकोहल की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई है। लाइसेंसी असलहा भी कब्जे में ले लिया गया है। असलहा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मल विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें