फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चली लाठियां, आठ घायल

Thu, 16 Jun 2016 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम ईटगांव निवासी विनोद व राम किशोर में रंजिश है। बुधवार रात दोनों पक्ष वर्चस्व की बात को लेकर आमने-सामने आ गए। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। इससे एक पक्ष से रामकिशोर, अनूप, कृष्णाकांत, दिनेश व दूसरे पक्ष से विनोद, धनंजय, पवन सिंह, विजय मौर्य आदि घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने राम किशोर व धनंजय की नाजुक हालत को देखते हुए, जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें