फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से लगी आग, पांच मकान राख

Sat, 13 May 2017 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानगांव के रंगवा मजरा लोनियानपुरवा में शुक्रवार रात ढिबरी से अचानक एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने चार और घरों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो मवेशी भी जिंदा जल गए।
विज्ञापन


हादसे में तकरीबन दो लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।थानगांव के रंगवा मजरा लोनियन पुरवा में रमेश अपने परिवार के साथ अकसोहा गांव में निमंत्रण में गए थे।

उनके घर में रखी ढिबरी से शुक्रवार रात को अचानक आग लग गई। देेखते ही देखते लपटों में भयानक रूप ले लिया। शोर सुनकर लोग मौके की ओर भागे और आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


आग ने रमेश के पड़ोसी आनंद, राम कुमार, बाबू आदि घरों को चपेट में ले लिया। यही नहीं जुगलू का ट्यूबवेेल भी राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।

हादसे में आनंद के यहां 12 हजार की नकदी, गैस सिलेंडर समेत सारी गृहस्थी जल गई। इसी प्रकार बाबू के घर में रखी पांच हजार की नकदी, दो साइकिलें जल गई। रामकुमार के यहां 10 हजार की नगदी व दो मवेशी जल गए।

जुगलू का ट्यूबवेल भी राख हो गया। इसके अलावा रमेश, मुरली आदि लोगों के घरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दमकल कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे में करीब दो लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना लेखपाल को सूचना दे दी थी पर तहसील का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर न तो पहुंचा था न ही कोई खाद्य सामग्री बांटी गई थी। उधर, बिसवां तहसीलदार सर्वरीश मिश्र से घर जलने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर पीड़ितों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें