फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने भतीजी को मारी गोली, गंभीर

Tue, 30 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव में एक किशोरी पर उसके शराबी चाचा ने फायर झोंक दिया। शराबी ने दो गोलियां मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वारदात के समय किशोरी अपनी मां संग नित्यक्रिया से वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जख्मी किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि 12 मई को किशोरी की शिकायत पर डायल-100 टीम पहुंची थी, लेकिन बिना कार्रवाई के लौट गई थी। तब से आरोपी के हौसले बुलंद थे। किशोरी को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है। 

कमलापुर के लखनापुर गांव निवासी क्षमा अवस्थी (16) पुत्री दिनेश मंगलवार दोपहर अपनी मां संग नित्यक्रिया से वापस घर जा रही थी। रास्ते में उसका चाचा गुड्डू नशे में धुत होकर रास्ते में मिल गया।
विज्ञापन


उसने क्षमा को गालियां दी और तमंचे फायर झोंक दिया। बताते हैं कि आरोपी ने किशोरी पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं, जिससे वह जख्मी हो गई। घटना को अंजाम देकर वह मौके से भाग निकला।

किशोरी के पिता का कहना है कि गुड्डू अलग रहता है। वह नशे का आदी है। उसकी शादी न होने की वजह से पुत्री क्षमा उसके घर खाना बनाने जाती थी, लेकिन कुछ अर्सा पूर्व उसने अभद्रता की थी। जिसकी वजह से क्षमा ने खाना बनाना बंद कर दिया था।

इससे गुड्डू क्षमा से नाराज रहता था। आरोप है कि 12 जुलाई को उसने क्षमा के साथ गाली-गलौज किया था। इस पर डायल-100 को सूचना देकर पुलिस बुलाई गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिससे गुड्डू के हौसले बुलंद हो गए थे।

इसी वजह से गुड्डू ने मंगलवार को क्षमा पर फायर झोंक दिया। क्षमा को सीएचसी कमलापुर से जिला अस्पताल भेजा गया है। एसओ सूर्य प्रकाश शुक्ला का कहना है कि चाचा ने भतीजी को गोली मारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें