फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने शादी के नाम पर किया यौन शोषण, बहन ने कराया किशोरी का गर्भपात

Tue, 30 May 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला जैथरा (एटा)
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
एटा के जैथरा में शादी के नाम पर एक युवक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। युवक की बहन भी इस काम में उसके सा‌थ रही। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी के देहांत के बाद उसकी बेटी घर पर अकेली रह जाती थी। गांव बहगो निवासी पिंटू का उसके घर पर आना-जाना था। पिता का आरोप है कि इसी दौरान पिंटू ने उसकी किशोरवय बेटी को शादी का झांसा देकर उसे फुसला लिया और पूरी तरह अपने भरोसे में कर लिया। 

इसके बाद पिंटू ने उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती हो गई। जब बेटी को यह पता चला तो उसने पिंटू से शादी की बात कही। इस पर पिंटू ने शादी से साफ इनकार दिया। आरोप है कि भाई को बचाने के लिए पिंटू की बहन ने 23 मई को उसकी बेटी को गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी जब पीड़ित पिता को लगी तो उनके होश उड़ गए और आरोपी के घर पहुंचे। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। अगले दिन पिता थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। थानाप्रभारी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें