फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए डबल मर्डर

Sun, 14 Jun 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के इनामनगर गांव में एक विवाहिता और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इनामनगर गांव निवासी मनीषा (21) पत्नी विमलेश उर्फ राजू व उसकी पांच माह की दुधमुंही बेटी ट्विंकल की शनिवार रात मौत हो गई। खबर पाकर महमूदाबाद इलाके के पचदेउरा गांव निवासी विवाहिता के पिता सुभाष अन्य परिवारीजनों के साथ रविवार सुबह इनामनगर पहुंचे।

सुभाष का कहना है कि उसकी बेटी से दहेज में 50 हजार रुपये, सोने की चेन आदि की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी पुत्री की पांच माह की दुधमुंही बेटी को भी मार डाला। सुबह जब उसके गांव पहुंचा तो ससुराल वाले घर से भागे हुए थे।
विज्ञापन


कमरे में बेड पर मनीषा व उसकी बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों के गले पर काले निशान थे। पिता ने जिसके चलते उसने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के पति, सास, ससुर, देवर व दो ननद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें