फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को पीटा, विरोध में इलाज बंद

Mon, 20 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में स्थित सीएचसी के डॉ. हर्षित त्रिपाठी सोमवार सुबह दस बजे के करीब अस्पताल में बैठे थे। उसी दौरान मोहल्ला खाकी सराय निवासी रजनीश दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन


दवाई देने बात को लेकर रजनीश का डॉक्टर से विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर रजनीश व उसके साथियों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी बचाव को दौड़े तो हमलावरों ने हंगामा किया।

इससे अस्पताल में अफरा तफरी फैल गई। हंगामे की सूचना मिलते ही डॉ. आनंद मौर्य, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रीती सिंह, एमपी सिंह समेत अन्य कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने लगे। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके वर्मा ने उनसे वार्ता की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरेंद्र सिंह के मुताबिक इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी। घटना के संबंध में पीड़ित डॉक्टर खाकी सराय निवासी रजनीश, विजय व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा आदि की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें