फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

Wed, 05 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के सदस्य घटना को हत्या बताते हुए गांव के ही कई लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है। 
विज्ञापन


ग्राम लोधपुरवा थ्योरा निवासी शीतला प्रसाद (50) मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो वह बिस्तर से गायब मिला।

परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकले, तो कुछ ही दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। पत्नी शांती देवी ने बताया कि उसके पति की गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या की है। आरोप लगाया है कि मंगलवार को भूमि पर कब्जे को लेकर गांव के ही कामता व उसके पुत्र से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उस दौरान पिता-पुत्र ने पति को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत थानगांव थाने में की गई है। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी कामता की तलाश भी की, लेकिन वह भागा हुआ है।

पत्नी का आरोप है कि पिता व पुत्र ने मंगलवार की रात में ही शीतला प्रसाद को दबोच लिया और गला घोटकर हत्या कर दी। पत्नी ने कामता व उसके पुत्र राजेश के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हो।

देखने में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें