फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचोरी के तीन आरोपी पकड़े, पिकअप बरामद

Wed, 05 Aug 2015 11:07 PM IST
भूपतिपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार की रात को पुलिस ने पशुचोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैै। उनके कब्जे से एक पिकअप में पांच पशु बरामद हुए हैं, जिन्हें एक गांव से चुराया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा हैै।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एसआई मनोज कुमार ने बताया कि फोर्स के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे, तभी रात करीब ढाई बजे ग्रामीणों ने पशु चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि भूपतिपुर चौराहा निवासी बराती के घर के बाहर बंधी चार बकरियां और एक बकरे को पिकअप सवार चोर लादकर भाग रहे थे। सूचना मिलने पर उमरपुर क्रेशर और टिकौला गांव के बीच पिकअप को रोककर उसमे सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम-पता पिंटू निवासी सुल्तानपुर थाना इटौंजा लखनऊ, दीपू निवासी सकरन जिला सीतापुर और विजय सिंह निवासी कोरैया थाना कोतवाली सदर लखीमपुर बताया। उनके पास से पांच पशु बरामद हुए हैं। पिकअप को सीज कर दिया गया हैै। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें