फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का सीएमओ दफ्तर में छापा

Thu, 06 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई टीम की कार्रवाई से सीएमओ दफ्तर में हड़कंप मच गया। एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम दस्तावेजों की तलाश में बुधवार को ही सीतापुर में डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सीएमओ दफ्तर खुलते ही टीम वहां पहुंची घोटाले से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की। मालूम हो कि वर्ष 2005 से 2011 तक एनआरएचएम के तहत खर्च सरकारी धन के बारे में टीम जांच कर रही है।

टीम ने उस समय के रिकार्ड निकलवाए और उन्हें जांचा। करीब चार घंटे तक टीम के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय जांच-पड़ताल की। टीम ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हर गोविंद सिंह का कहना है कि एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम देहरादून से आई थी। जांच में उसकी मदद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें