फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व भट्ठा मालिकाें पर दर्ज होगा केस

Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी ने लोहिया समग्र ग्राम बहोरनपुर का निरीक्षण किया। मुआयने में ग्रामीणों ने प्रधान पर सुविधा शुल्क लेकर आवास आवंटित करने का आरोप लगाया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रधान पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गांव के आसपास मानकविहीन कई भट्ठे भी संचालित पाए गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते सभी भट्टे बंद करने व संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने मछरेहटा सीएचसी के मुआयने में किशोरी स्वास्थ्य कक्ष बंद पाया। इस पर उन्होंने प्रभारी को फटकार लगाई।

इस दौरान आशा बहुओं ने अपनी समस्याएं बताई, जिनके समाधान की बात डीएम ने कही। गांव जाते समय क्षेत्र के कई तालाब सूखे मिलने पर उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाई। मजरा बंभनपुरवा में आयोजित चौपाल के दौरान सर्वाधिक शिकायतें आवास को लेकर आई। इसमें ग्रामीणों ने प्रधान पर वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने प्रधान पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद डीएम ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने ग्राम में निशक्तों की संख्या एडीओ समाज कल्याण से पूछी तो वे नहीं बता पाए, जिस पर उन्हें फटकार लगाई। मौके पर सीडीओ रविन्द्र कुमार, पीडी केके सिंह, डीडीओ डीके दोहरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें