फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरी कार, युवक की मौत

Sun, 20 Dec 2015 11:07 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फौजी सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। कार सवार लोग मंदिर के लिए मूर्ति लेने के लिए नैमिषारण्य जा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिसावां कस्बा निवासी सत्यपाल सिंह (35) पुत्र बद्री सिंह अपने रिश्तेदार एवं सैन्यकर्मी अभय सिंह उर्फ शालू (28) पुत्र भगवानबक्स सिंह और पिसावां निवासी रेहान (20) रविवार सुबह करीब नौ बजे आल्टो कार से मूर्ति लेने के लिए नैमिषारण्य जा रहे थे।

बताते हैं कि सत्यपाल सिंह ने मंदिर बनवाया है। मूर्ति की उसमें स्थापना करनी थी। मिश्रिख-पिसावां मार्ग पर बहुधनी गांव के निकट चितवा नाले की रेलिंग विहीन पुलिया के पास कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पुलिया से सूखे नाले में जा गिरी। इस हादसे में सत्यपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सैन्य कर्मी अभय सिंह व चालक रेहान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सूचना पर स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला और घायलों को मिश्रिख अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें