फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा को धारदार हथियार से काट डाला

Tue, 05 Jan 2016 11:02 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के गोधौरा स्थित ससुराल आए एक अधेड़ की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गांव से दूर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त कर उसके परिवारीजनों को सूचना दी। भाई ने खलील के साले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

लखनऊ के बख्शी का तालाब के खेरवा चंद्रतारा गांव निवासी खलील (45) की महमूदाबाद के गोधौरा गांव में करन बाज के यहां ससुराल थी। बताते हैं कि खलील की पत्नी विवाद के चलते काफी अर्से से मायके में ही रह रही थी।

इस कारण खलील उसे लेने ससुराल आया था। यहां से वह अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद मंगलवार को महमूदाबाद क्षेत्र के सिहारू खेड़ा गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। खबर पाकर खलील का भाई पप्पी भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि खलील की पत्नी ससुराल में थी। ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था।

उसने आरोप लगाया कि विवाद के चलते खलील के साले मलकी ने ही धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसने मलकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें