घर से मंगलवार सुबह बकरी चराने निकला बालक शारदा नहर पटरी के पास से संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके कपड़े नहर पटरी के किनारे रखे मिले हैं।
परिवारीजन किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीण गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में बालक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर सदरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक को खोजने का कार्य शुरू किया।
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कहारपुर निवासी फारूख (12) पुत्र मुन्ना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से बकरी चराने निकला था। दोपहर तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजन खोजने निकले।
काफी खोजबीन के पास गांव के सामने से गुजरी शारदा नहर की दक्षिणी पटरी के किनारे फारूख के पैंट-शर्ट व हवाई चप्पल पड़े मिले।
परिवारीजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीण गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में उसकी तलाश शुरू की। सूचना पर थानाध्यक्ष सदरपुर शिव गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और नहर को खंगालना शुरू किया।