फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण पर हमला

Sat, 27 Jun 2015 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां के गड़ासा गांव में रंजिश के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण पर बांके से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी ग्रामीण किसी तरह थाने पहुंचा तो पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दबंगों से खौफजदा होकर पीड़ित पक्ष घर वापस जाने के बजाय एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने पिसावां पुलिस को फटकार लगाकर धारा 307 में केस दर्ज करने के निर्देश देने के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा है।

गड़सा गांव निवासी मदन जख्मी हालत में शनिवार दोपहर परिवारीजन की मदद से एसपी कार्यालय पहुंचा। उसके परिवारीजनों ने बताया कि गांव निवासी रामहृदय, मकरंद, सुनील आदि से उसकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह धारदार व असलहे लेकर ये लोग उसके घर पहुंचे। जान से मारने की धमकी देकर दौड़ा लिया। इसके बाद वह जान बचा कर भागा तो उक्त दबंगों ने घर के दरवाजे पर ही बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसके बाद गंभीर हालत में परिवारीजनों के साथ वह थाने गया तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय महज एनसीआर दर्ज कर घर वापस जाने को कहा। इसके बाद पूरा परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा। यहां उसने एसपी से मुलाकात कर आपबीती सुनाई।

जख्मी मदन को देखकर पुलिस कप्तान भी नाराज हो गए। उन्होंने फौरन पिसावां पुलिस को वायरलेस सेट से लताड़ लगाई और मामले में कड़ी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें